Sport : टीम इंडिया के 3 तेज गेंदबाज का दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में धमाल, विकेटों की झड़ी लगाकर ठोका 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावा #INA

Duleep Trophy 2026 : भारत में इन दिनों दलीप ट्रॉफी 2026-27 खेली जा रही है. इस समय दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं. इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया में मौका पाने का अच्छा मौका होगा. 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. उससे पहले कई खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में जगह पाने का दावा ठोकने का मौका होगा. ऐसे ही टीम इंडिया के 3 तेज गेंदबाजों ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर धमाल मचा दिया है. तो आइए हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं. 

दरअसल, दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल-1 सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा है. सेमीफाइनल 1 में भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और दाएं हाथ के पेसर गुरनूर बराड़ शामिल हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोक दिया है. 

1 – गुरनूर बराड़ 

साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल-2 में भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब के इस पेसर ने नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 23 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं. इस प्रदर्शन के बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने अपने नाम पर विचार करने के लिए चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया है.

2 – मोहम्मद शमी 

दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल-1 सेंट्रल जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खेल रहे हैं. उन्होंने इस मैच में सटीक लाइन और लेंथ पर कसी हुई गेंदबाजी की. उनकी शानदार बॉलिंग ने सभी का ध्यान खींचा है. हालांकि शमी को इस मैच की पहली पारी में 16 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. वहीं दूसरी पारी में अब तक मोहम्मद शमी 11 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट ले चुके हैं. अब उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मौका देने के बारे में सोच सकते हैं.

3 – अर्शदीप सिंह 

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल-2 में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने इस मुकाबले में पहली पारी में 22 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. अभी इस मुकाबले में अर्शदीप के पास दूसरी पारी बाकी है. वो इस पारी में अपने आंकड़े और बेहतर करन वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए दावा ठोकना चाहेंगे. 

अक्टूबर से नवंबर के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाने वाला है. साउथ अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, और जिम्बाब्वे की मेजवानी में ये टूर्नामेंट खेला जाने वाला है. भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर टीम को सफलता दिलाने के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के बैच को चुनना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकता है भारत का ये खतरनाक ऑलराउंडर

टीम इंडिया के 3 तेज गेंदबाज का दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में धमाल, विकेटों की झड़ी लगाकर ठोका 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button