खबर शहर , Agra News: दिव्यांगों को नहीं मिल रही पेंशन, जताई नाराजगी – INA

मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित कंकुआ में भारतीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यालय पर मंगलवार शाम एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांग पेंशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं और आवश्यक दस्तावेज से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


भारतीय दिव्यांग एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सविता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कई दिव्यांगजनों को समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है, कुछ को तो 7 महीने से पेंशन नहीं मिली है। इस दौरान पवन तोमर, राजेंद्र बघेल, राजेश यादव, रविंद्र सिंह, विजय कुशवाह, ममता माहौर, पवन कुमार, स्नेहलता, भूरी सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button