खबर शहर , Agra News: जन्माष्टमी पर लड़ामदा में होगी कबड्डी प्रतियोगिता – INA

बिचपुरी। जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को गांव लड़ामदा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 300 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है। इच्छुक खिलाड़ी बृहस्पतिवार तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी टीम का पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3100 रुपये और उपविजेता टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।