यूपी – अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू, पहले चरण में सीईओ के नाम पर मंथन, दावेदारों में राजेश पांडेय सबसे आगे – INA

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मणिरामदास छावनी में शुरू हो गई। बैठक दो चरणों में होगी। पहले चरण की बैठक दोपहर दो बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी और ट्रस्टी शामिल हुए हैं।