Sport : तिलक वर्मा की टीम ने मारी फाइनल में एंट्री, अब साउथ जोन और ईस्ट के बीच होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल #INA

Duleep Trophy Final  : तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन को चौथे दिन 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. अब तिलक वर्मा की टीम की टक्कर ईस्ट जोन से होगी, जहां ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की लीडरशिप में टीम खेलती हुई नजर आएगी. दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला 6 अक्टूबर से चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

साउथ जोन ने बनाई फाइनल में जगह 

दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला गया. इस मैच में नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 59.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में 100.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 312 रन बनाए. साउथ जोन ने पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन ने 117 रनों की बढ़त बानाई. 

नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 72.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए. इसके साथ ही साउथ जोन को जीत के लिए चौथी पारी में 181 रनों की लक्ष्य जीत के लिए मिला. इस लक्ष्य को तिलक वर्मा की साउथ जोन ने 43.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली.

साउथ जोन और ईस्ट जोन में होगा फाइनल

साउथ जोन की जीत के साथ ही तय हो गया कि दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइलन मैच किन दो टीमों के बीच होगा. अब फाइनल मैच 6 अक्टूबर से साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा. ईस्ट जोन ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब साउथ जोन भी फाइनल में पहुंच चुकी है. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर अब तमिलनाडु में होगी. जहां चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 

तिलक वर्मा ने मचाया बल्ले के साथ धमाल 

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में 250 बॉल में 9 चौकों के साथ 116 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद रहते हुए 79 बॉल में 8 चौकों के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वो नाबाद रहे और उनके बल्ले से ही विनिंग शॉट निकला.

 

ये भी पढ़ें : वैभव से मुकेश तक… ईस्ट जोन की जीत के हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में दिया अहम योगदान

तिलक वर्मा की टीम ने मारी फाइनल में एंट्री, अब साउथ जोन और ईस्ट के बीच होगा दलीप ट्रॉफी का फाइनल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button