Sport : विराट कोहली ने 5 साल पहले ही आज के दिन हासिल की थी बड़ी उपलब्धि, सचिन, संगकारा, पोंटिंग को पीछे छोड़ बने थे नंबर-1 #INA

Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. मगर, वह अभी भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और मैदान पर उतरकर खूब धूम मचाते हैं. वैसे तो विराट कोहली जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब कोई न कोई माइलस्टोन तो हासिल करते ही हैं. मगर, क्या आपको याद है कि आज ही के दिन 5 साल पहले विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान हासिल किया था. तो आइए इस आर्टिकल में विराट के उस माइलस्टोन के बारे में बताते हैं…

विराट कोहली ने 5 साल पहले आज हासिल किया था माइलस्टोन

विराट कोहली ने आज ही के दिन 5 साल पहले 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे. विराट कोहली इसी के साथ सबसे तेज 23000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गे थे. उन्होंने 490 पारियों में ये माइलस्टोन हासिल किया था. इस मामले में कोहली ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था.

सबसे तेज 23 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, जिन्होंने 522 पारियों में ये कारनामा किया था. रिकी पोंटिंग ने 544, जैक कैलिस ने 551 और कुमार संगकारा ने 568 पारियों में ये कारनामा किया था.

किस मैच में बनाया था विराट ने ये रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 2 सितंबर 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में कोहली ने 50 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस मैच में जैसे ही उन्होंने अपना पहला रन पूरा किया, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने यह जादुई आंकड़ा अपनी 490वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में छुआ और महान सचिन तेंदुलकर (522 पारी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विराट कोहली के आंकड़ों पर डालिए नजर

विराट कोहली के आंकड़ों की बात करें, तो 123 टेस्ट मैच जीते, जिसकी 210 पारियों में 46.85 के औसत और 55.57 की स्ट्राइक रेट से 9230 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 शतक लगाए थे और 31 अर्धशतक लगाए. 314 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 302 पारियों में 58.59 के औसत और 93.95 की स्ट्राइक रेट से 14941 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 54 शतक और 79 अर्धशतक लगाए. विराट कोहली ने 125 टी-20 आई मैच खेले, जिसकी 117 पारियों में उन्होंने 48.69 के औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 38अर्धशतक लगाए.

फॉर्मेटमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
टेस्ट123210923046.8555.573031
वनडे3143021494158.5993.955479
टी-20 आई125117418848.69137.04138

अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली?

भारतीय क्रिकेट टीम अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है. जी हां, 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियाई टीम भारत दौरे पर आने वाली है. ये सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को होगा. ऐसे में विराट कोहली अगला मैच 27 सितंबर को खेलने मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: दलीप ट्रॉफी में किस टीम ने जीती हैं सबसे ज्यादा ट्रॉफी? फाइनल से पहले जान लीजिए इस टूर्नामेंट का पूरा इतिहास

विराट कोहली ने 5 साल पहले ही आज के दिन हासिल की थी बड़ी उपलब्धि, सचिन, संगकारा, पोंटिंग को पीछे छोड़ बने थे नंबर-1





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button