खबर शहर , Agra News: बिजली कटौती के विरोध में भाकियू ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन – INA

फतेहाबाद। रूपपुर विद्युत केंद्र से जुड़े गांवों में लगातार विद्युत कटौती और कम आपूर्ति की समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ फतेहाबाद को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया लंबे समय तक बिजली कटौती होने से किसान, विद्यार्थी और आम उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीओ गौरव राजपूत ने संबंधित जेई को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति अनावश्यक रूप से बाधित नहीं होनी चाहिए और समस्या का समाधान कराया जाए। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो संगठन ग्रामीणों के साथ . की रणनीति तय करेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष बीरी सिंह, वीरभान सिंह फौजी, सुनील यादव, जितेंद्र शर्मा, रामेश्वर, मनीष मौजूद रहे।