Sport : 10 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने रियलिटी शो में लिया हिस्सा, जानिए कितने खिलाड़ियों ने निभाई होस्ट की भूमिका #INA

Indian Cricketer in Reality Show : क्रिकेट का गेम आज कल धूम-धड़ाके का बन गया है. क्रिकेट में अब इंटरटेनमेंट का तड़का भी लग गया है. क्रिकेट और बॉलीवुड के लोगों की दोस्ती काफी देखी जाती है. ऐसा नहीं है कि, आज ही ऐसा हो रहा है. काफी लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के नाम एक दूसरे के साथ जुड़ जाते हैं. ऐसे में क्रिकेटर और मनोरंजन जगत के तार आपस में अक्सर जुड़ते हुए दिखाई देते हैं. 

आज के समय में भारतीय क्रिकेटर्स भी काफी मनोरंजन फैंस का करते हैं. वो सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा भी लोगों को दिखाते हैं. ऐसे क्रिकेटर्स में शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का नाम सबसे आगे हैं. इतना ही नहीं की भारतीय क्रिकेटर्स ने अपना जलवा सिर्फ सोशल मीडिया पर बिखेरा है, वो टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्मर पर भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं. 

ऐसे में आज हम आपको उन 10 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. इसके साथ हम आपको उन क्रिकेटर्स के नाम भी बताएंगे, जो रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि बतौर होस्ट नजर आएं हैं. क्योंकि अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और एक वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा एक्शन में नजर आने वाले हैं. 

रोहित शर्मा होस्ट करने जा रहे हैं रियलिटी शो

आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का नाम रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ताजा जुड़ा है. हिटमैन रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं. उनको शो सोनी पर दिखाया जाएगा. उस शो के कई प्रोमो भी आ चुके हैं. इस शो का नाम ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ है, ये 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस शो को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. 

रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से पहले कई बड़े-बड़े भारतीय क्रिकेटर्स भी अलग-अलग रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं. इन खिलाड़ियों में सौरव गांगुली, अजय जडेजा, हरभजन सिंह वीरेंद्र सहवाग और  नवजोत सिंह सिद्धू जैसे क्रिकेटर्स का नाम शामिल हैं. वहीं बहुत सारे क्रिकेटर बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुके हैं. 

1 नवजोत सिंह सिद्धू 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. उन्होंने अपनी फिरकी से तो विरोधी बल्लेबाजों को ढेर किया है, वहीं भज्जी ने भारतीय फैंस को थिरकने पर भी मजबूर किया है. उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ में हिस्सा लिया था, जो (2008) उन्होंने किया था. वो अन्य टीवी शोज में भी जज या गेस्ट के रूप में दिखे हैं.  

2 – हरभजन सिंह

3 – एस. श्रीसंत

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं. क्रिकेट में फिक्सिंग के चलते बैन होने के बाद उन्होंने झलक दिखला जा, बिग बॉस 12 जैसे शो किए हैं. उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी जैसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है. 

4 – विनोद कांबली 

टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने शो ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ में भाग लिया था. विनोद कांबली साल 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी हिस्सा लिया था. वो कई अन्य शो में भी नजर आ चुके हैं.  

5 – इरफान पठान 

इंडियन क्रिकेट टीम के शानदार ऑलराउंडर इरफान पठान भी रियलिटी शो के किंग रह चुके हैं. उन्होंने ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (सीजन 5) में हिस्सा लिया था. इरफान ने अपने डांस के दम पर शो में धमाल मचाया था.   

6 – दिनेश कार्तिक

इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ शो के प्रतियोगियों में शामिल थे. उन्होंने इस शो में धमाल मचाया और काफी आगे तक गए. 

7 – अजय जडेजा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजय जडेजा ने भी रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. उन्होंने डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (सी सीजन 1) में भाग लिया था. जडेजा ने इस शो में अपने डांस का जलवा बिखेरकर सभी भारतीय क्रिकेट फैंस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत के लोगों को भी झूमने का मौका दिया था. 

8 – कृष्णमाचारी श्रीकांत 

टीम इंडिया के लिए 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी भी रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं. पूर्व आक्रामक ओपनर और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (सीजन 5) में हिस्सा लिया था. उन्होंने अपने डांस से सभी का दिल जीता था.  . 

9 – सलिल अंकोला 

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज सलिल अंकोला ने भी रियलिटी शो में हिस्सा लिया. उन्होंने बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया. वो पहले हफ्ते घर से बेघर हो गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने कई और टीवी सीरियल और शो किए

10 – मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी कई रियलिटी शो में बतौर मेहमान हिस्सा लिया है. उनके जीवन पर पिक्चर भी बनी है. उन्होंने कपिल शर्मा शो, द टेलेंट हंड और कई कॉमेडी शो में हिस्सा लिया है.

किन खिलाड़ियों ने किया कौन सा शो होस्ट?

वीरेंद्र सहवाग ने भी टीवी पर 2017 में ‘उम्मीद इंडिया’ शो होस्ट किया था. हरभजन सिंह ने टीवी शो रोडीज में गैंग लीडर और जज रहे हैं. अजय जडेजा ने ‘पावर गेम’ शो होस्ट किया था. नवजोत सिंह सिद्धू ने ‘इंडिया गॉट टैलेंट’, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शो होस्ट किए हैं. अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ने जा रहा है.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG : क्या बदल जाएगा टीम इंडिया का स्क्वाड? दिग्गज ने बताया उन 3 खिलाड़ियों का नाम जिनको अभी भी मिल सकता है चांस

10 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने रियलिटी शो में लिया हिस्सा, जानिए कितने खिलाड़ियों ने निभाई होस्ट की भूमिका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button