खबर शहर , Agra News: बेटियों को टीका लगवाने में हिचक रहे अभिभावक – INA

अछनेरा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू हुआ निशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस ) टीकाकरण अभियान अफवाहों के साये में घिर गया है। किशोरियों को वैक्सीन लगवाने से अभिभावक हिचक रहे हैं। वहीं ब्लॉक अछनेरा के 52 ग्राम पंचायत में पांच माह से चल रहा टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल नहीं हो सका।
सीएचसी अछनेरा अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया 14 वर्ष से ऊपर और 15 से कम उम्र की किशोरियों को लगाए जाने वाले टीके को लेकर गांवों में लोगों के द्वारा गलत जानकारियां और भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। अगर टीका लगेगा तो किशोरियां भविष्य में किसी रोग का शिकार या मां नहीं बन पाएगी। इस दुष्प्रचार के कारण अभिभावक बेटियों का टीकाकरण कराने में कतरा रहे हैं। इस कारण विगत माह सीएमओ आगरा के निर्देश पर 27 एएनएम एवं 180 आशाओं को गांव में प्रत्येक घर में जाकर सभी अभिभावकों से मिलके उनको समझाने में लगी है कि सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए ही वैक्सीन बनवाई है और प्रत्येक किशोरी के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण के लिए अस्पतालों में कम पहुंच रही किशोरियां कस्बा और देहात क्षेत्र के गांवों में किशोरियों को टीकाकरण 3264 का टारगेट दिया गया था। शासन की तरफ से अप्रैल माह से लेकर 31 अगस्त तक करीब 1672 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है लेकिन अभी सीएचसी अछनेरा और किरावली पर मात्र 1672 किशोरियों को टीका लगवाया गया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम की जागरूकता कम होने की वजह से सरकार से जारी दिशा-निर्देश को समय से पूरा कराना डॉक्टरों के लिए एक चुनौती भरा कार्य लग रहा क्योंकि पांच माह में मात्र आधा कार्य पूर्ण हो सका लेकिन इतने समय में इनको टीकाकरण पूर्ण कराना था।
वेझिझक लगवाएं टीका, नहीं होगा कोई खतरा
डॉ. नीलम बंसल ने बताया किशोरियों को इस टीकाकरण की पूरी जानकारी देते हुए टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं सीएचसी अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया स्वास्थ्य विभाग की एएनएम आशाएं और डॉक्टर कहां-कहां जाकर किशोरियों के अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं, जल्द सभी किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।