Sport : भारत ने हांगकांग चाइना को 137 रनों से चटाई धूल, Womens Asia Cup 2026 में टीम इंडिया ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत #INA

Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के 7वें मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग चाइना को 137 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के शतक के दम पर 193 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग चाइना की टीम को 16.2 ओवरों में सिर्फ 56 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रतिका रावल ने घातक गेंदबाजी की. इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को हराया था.

भारत के सामने सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हुई हांगकांग चाइना की टीम

भारत के दिए 194 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग चाइना की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई. उनकी पूरी टीम 16.2 ओवरों में महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से कप्तान नताशा माइल्स (15 रन) और मरीना लैम्प्लो (14 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. मारिको हिल जैसी मुख्य बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाईं. इस मैच में हांगकांग चाइना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक और एकतरफा रहा.

भारतीय गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी

भारत की ओर से नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रतिका रावल सभी ने घातक गेंदबाजी की. दीप्ति शर्मा ने 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदिनी शर्मा ने 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए. प्रतिका रावल ने अपने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि श्री चरणी ने 3.2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने खेली 124 रनों की तूफानी पारी

हांगकांग चाइना के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया था. सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने भी तेज शुरुआत की और 17 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुईं. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरीं प्रतिका रावल ज्यादा देर तक मंधाना का साथ नहीं दे सकीं और 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी 13 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 11 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 9 गेंदों पर 1 चौका लगाकर 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं. भारत की ओर से उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने महज 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. 

हांगकांग चाइना की ओर से गेंदबाजी में मरीना लैम्प्लो सबसे सफल रहीं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा रुचिता वेंकटेश ने भारत को पहला बड़ा झटका देते हुए खतरनाक दिख रहीं सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को आउट कर 1 विकेट लेने में कामयाब रहीं. वहीं जॉयलीन कौर ने भी एक विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:  स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़ा मिताली राज और मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 मामलों में बनीं नंबर-1 बल्लेबाज

भारत ने हांगकांग चाइना को 137 रनों से चटाई धूल, Womens Asia Cup 2026 में टीम इंडिया ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button