खबर शहर , Agra News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर घायल – INA

सैंया। थाना क्षेत्र के खेरागढ़ मार्ग पर जोधापुरा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह सैंया से खेरागढ़ की ओर जा रही पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसा सुबह साढ़े नौ बजे करीब हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भिलावली, खेरागढ़ निवासी घायल मजदूर हरिश्चंद्र को टेंपो से सीएचसी सैंया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया हरिश्चंद्र मजदूरी करने के लिए बाइक से रोहता जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button