खबर शहर , मथुरा से जन्माष्टमी 2026:जन्मस्थान पर सीएम योगी करेंगे गो-पूजन, आराध्य की पूजा के बाद भक्तों पर बरसाएंगे फूल – Janmashtami Live: Cm Yogi To Visit Shri Krishna Janmabhoomi, Perform Gau Pujan And Seek Lord Krishna’s Blessin – INA

09:50 AM, 04-Sep-2026
मथुरा से जन्माष्टमी 2026: जन्मस्थान पर सीएम योगी करेंगे गो-पूजन, आराध्य की पूजा के बाद भक्तों पर बरसाएंगे फूल
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास चरम पर है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए ब्रज पहुंच चुके हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत शहर के प्रमुख मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले गो-पूजन करेंगे और इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे।