Sports- यूएस ओपन: रायबाकिना ने तीसरे दौर में जगह बनाई, कोको गॉफ भी आगे बढ़ने में रहीं सफल; नंबर एक में पहुंचने के करीब -#INA

कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और अमेरिका की कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को, जबकि गॉफ ने पाउला बडोसा को हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। जीत के साथ ही रायबाकिना और गॉफ नंबर 1 रैंक के और करीब पहुंच गई हैं।