खबर शहर , Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दंपती समेत पुत्र घायल – INA

फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दो स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में किलोमीटर 30.400 पर कार चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती और 14 वर्षीय पुत्र घायल हो गया। वहीं किलोमीटर 18.800 पर कंटेनर जाली तोड़कर खाई में पलट गया।

पहला हादसा शुक्रवार शाम करीब 3:50 बजे हुआ। लखनऊ के तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी शैलेश तिवारी पत्नी ज्योति और पुत्र अखंड तिवारी (14) के साथ वृंदावन जा रहे थे। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 30.400 पर पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। शैलेश ने बताया वह लखनऊ में क्लीनिक चलाते हैं।

दूसरा हादसा शाम करीब 4:30 बजे किलोमीटर 18.800 पर हुआ। आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा कंटेनर एक्सप्रेस-वे की जाली तोड़ते हुए खाई में पलट गया। सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कंटेनर चालक भाग गया। क्रेन की सहायता से कंटेनर को निकाला गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button