यूपी – गंगा की लहरों पर सफर: कोलकाता से चलकर 15 को वाराणसी पहुंचेगा राजमहल क्रूज, 30 विदेशी यात्रियों को लेकर आ रहा – INA

कोलकाता से 26 अगस्त को 30 विदेशी पर्यटकों को लेकर निकला एमवी राजमहल क्रूज 15 सितंबर को रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल पर पहुंचेगा। यह क्रूज 20 दिनों की यात्रा पूरी कर रहा है और इस पर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के पर्यटक सवार हैं। क्रूज से आने वाले पर्यटकों को वाराणसी, मिर्जापुर, चुनार और गाजीपुर के पर्यटन स्थल व हेरिटेज साइट्स का भ्रमण कराया जाएगा।


कोलकाता से वाराणसी तक भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग परिवहन की ओर से विकसित किए गए राष्ट्रीय राजमार्ग एक से क्रूज को वाराणसी आना है। कोलकाता से वाराणसी की दूरी करीब 1128 किलोमीटर है। इसे पूरा करने में क्रूज को करीब 20 दिन लगेंगे। 

क्रूज से वाराणसी आने वाले पर्यटक गंगा किनारे की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करते हुए वाराणसी आएंगे। वाराणसी में सारनाथ समेत ऐतिहासिक धरोहरें देखेंगे। इसके बाद मिर्जापुर और चुनार जाएंगे। पिछले साल ये क्रूज 17 सितंबर को बनारस पहुंचा था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button