Sport : Explainer: पाकिस्तान क्रिकेट में क्यों होती है इतनी उथल-पुथल? कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को किस वजह से किया जाता है बाहर, जानें कारण #INA

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट आज अपने पतन की ओर बढ़ रहा है. एक समय पर पाकिस्तान क्रिकेट का विश्व भर में बोल-बाला था. पाकिस्तान ने अपने दमदार खेल से दुनिया को अपने कदमों में कर लिया था. पाकिस्तान ने साल 1992 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. चैंपियन पाकिस्तान अब किसी भीगी बिल्ली की तरह हो गया है. आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाती है. वहीं एशिया में होने वाले इवेंट से भी पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में हारकर बाहर हो जाती है.
पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन कोच को बदल दिया जाता है. कप्तानों को तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे बदल देता है, जैसे कि कोई अपने कपड़े बदल देता है. पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का तो इससे भी बुरा हाल है. आज जो खिलाड़ियों टीम के लिए खेल रहा है. कल वो टीम में होगा या नहीं ये उसे भी नहीं पता होता है. पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों को और कप्तानों को जल्दी-जल्दी और लगातार बदलने की परंपरा सी चालू हो गई है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच भी समय से पहले ही बदल दिए जाते हैं. पीसीबी ने पिछले कुछ सालों में अनगिनत कोच बदल डाले हैं. इनमें देश और विदेश के तमाम कोच का नाम है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी पिछले कुछ सालो में थोक में बदलाव हुए हैं. कब किसको अपना पद छोड़नी पड़ जाए कहा नहीं जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट में अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी पर नहीं बल्कि टीम का बुरा हाल करने को शायद अब प्राथमिकता दी जा रही है.
Pakistan make major changes . squad and coaching staff ahead of the third #WTC27 Test against England 👀https://t.co/RLSTnnizg7
— ICC (@ICC) August 31, 2026
क्यों हुई पाकिस्तान क्रिकेट की बद से बदत्तर हालत?
पाकिस्तान में 2023 के बाद बाबर आजम को वनडे टेस्ट और टी20 की कप्तानी से हटा दिया. इसके बाद मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अलगी आगा और शान मसूद को मौका दिया गया. इस सबसे भी दाल नहीं गली तो फिर से बाबर आजम को वापस लाया गया और बाकी कप्तानों की छुट्टी कर दी गई.
मोर्न मोर्कल ने 2023 में और जेसन गिलेस्पी ने साल 2024 में टेस्ट कोच का पद त्याग दिया. कई कोच ने टीम को छोड़ते समय बॉर्ड, मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव और स्वतंत्र होकर फैसले नहीं लेने देने का भी आरोप लगाया है.
ऐसे में सवाल उठता है कि, आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट में इतनी उथल-पुथल लगातार क्यों होती रहती है. क्यों आए दिन कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को बदल दिया जाता है. तो आज हम आपको इस बारे में ही विस्तार से बताने वाले हैं.
पूर्व कोच ने चीप सिलेक्टर पर दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच जेसन गिलेस्पी ने द ऑस्ट्रेलियन न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘मुझे इन खिलाड़ियों के लिए बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि यह उनकी रोजी-रोटी का सवाल है. बाहर से देखने पर साफ लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी डर के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. सलमान अली आगा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करते हैं, दूसरे टेस्ट में उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है और तीसरे टेस्ट से पहले उन्हें घर लौटने वाले प्लेन में बैठा दिया जाता है. आखिर कोई सिस्टम ऐसे कैसे काम कर सकता है? इसके लिए साफ तौर पर आकिब जावेद को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
Jason Gillespie on Aaqib Javed. 🗣️
“It’s pretty clear they don’t have a selection strategy at all, particularly under Aaqib Javed. They change their minds like they change their pants, daily.
Aaqib Javed came out recently and blamed Gary Kirsten and me for everything that is… pic.twitter.com/pgYM9OBwbj
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 4, 2026
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मोहम्मद युसूफ ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, ‘अधिकारियों का मौजूदा दौरे से खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का हालिया फैसला सिर्फ प्रदर्शन से जुड़ा नहीं लगता है. हम जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, या सईद अनवर जैसे महान खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं भेज रहे हैं. इसके बजाय यह कदम अंदरूनी गड़बड़ी, राय में अंतर और विवादों के जाने-पहचाने चक्र को दिखाता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट को परेशान किया है’.
The recent decision by the authorities . recall players and coaching staff from the ongoing tour does not appear . be only performance related. After all, we are not sending legends like Zaheer Abbas, Javed Miandad, Inzamam‑ul‑Haq, or Saeed Anwar as replacements. Instead, this…
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) September 2, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट में बार-बार बदलाव क्यों होते हैं?
1 – हार के बाद तुरंत बड़ा फैसला : पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जैसे ही लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार मिलती है. वैसे ही उनका क्रिकेट बोर्ड बड़े फैसले लेता है. ऐसा ही कोच इंग्लैंड सीरीज के दौरान हुआ, जब बोर्ड ने लगातार 2 हार के बाद मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को हटा दिया और सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर घर भेज दिया. इसके साथ ही मिस्बाह उल-हक ने सिलेक्टर के पद इस्तीफा दे दिया.
2 – कोच को पर्याप्त समय नहीं मिलता : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले कुछ सालों में लगातार कोच बदले हैं, जिसके चलते किसी भी कोच को पर्याप्त समय नहीं मिला है. तमाम रिपोर्ट के मुताबिक 2021 से 2026 के बीच कोचिंग स्टाफ में 11 बदलाव हुए हैं.
3 – कप्तानी में अस्थिरता : पीसीबी ने कप्तान भी लगातार बदले हैं. बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ी, फिर अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कप्तान बनाए गए और बाद में बाबर को फिर जिम्मेदारी दी गई. ऐसी स्थिति में कप्तान को टीम बनाने के लिए जरूरी लंबा समय नहीं मिल पाता. ऐसे में खिलाड़ियों और कप्तानों में तालमेल नहीं बन पाता है.
4 – चयन में निरंतरता की कमी : किस खिलाड़ी को कितने मौके देने हैं और किस भूमिका में खिलाना है. इसके बार में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सोचे समझे बिना फैसला लेता है. जिस खिलाड़ी को टीम में लेते हैं, उसे जल्दी ही बाहर कर देते हैं. इससे चयन में फेवरेटिज्म दिखता है. इसके साथ ही चयन में स्थिरता भी नजर नहीं आती है.
6 – पीसीबी में नेतृत्व परिवर्तन का असर : बोर्ड के स्तर पर बदलाव होने पर टीम मैनेजमेंट और चयन नीति भी बदल जाती है. 2022 के बाद पीसीबी नेतृत्व में हुए बदलावों के साथ टीम की कप्तानी और कोचिंग व्यवस्था में भी कई परिवर्तन हुए. इसके चलते टीम में सही कॉम्बिनेशन नहीं बन पाया और टीम का ऐसा हाल हुआ.
खिलाड़ियों को बाहर करने के कारण
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पाकिस्तान टीम के चयनकर्ता, कोच और कप्तान अपने हिसाब से खिलाड़ी चुनते हैं. ऐसे में किसी पुराने खिलाड़ी को बाहर कर किसी नए खिलाड़ियों को टीम में मौका देने पर केवल खराब प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि फॉर्म, टीम कॉम्बिनेशन, फिटनेस, अनुशासन या कथित व्यवहार संबंधी मुद्दे भी अहम रोल निभाते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालिया घटनाक्रम में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को अचानक इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने पर सवाल उठते हैं, लेकिन उनका जवाब अब तक नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें : ‘मेरी पत्नी उनकी वजह से…’ वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए उनके टेस्ट करियर को लेकर क्या कहा?
Explainer: पाकिस्तान क्रिकेट में क्यों होती है इतनी उथल-पुथल? कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को किस वजह से किया जाता है बाहर, जानें कारण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,