खबर शहर , कब तक माैत बांटेगा ऐसा सिस्टम?: खुले नाले में गिरकर गई बुजुर्ग की जान, 10 दिन में दो लोग तोड़ चुके हैं दम – INA

सिस्टम की आंखों पर बंधी गांधारी-सी पट्टी और लापरवाही ने एक और जान ले ली। केदार नगर में राजकमल इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार रात खुले पड़े गहरे नाले में शंकरपुरी निवासी ओमप्रकाश देवानी (69) गिर पड़े। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें निकाला और घर भेज दिया। घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। नगर निगम की लापरवाही के कारण 10 दिन में ये दूसरी माैत है।


फ्रीगंज में 26 अगस्त को 69 साल की बुजुर्ग महिला शीला देवी की नाले में गिरकर माैत हो गई थी। अब ओमप्रकाश निगम की लापरवाही का शिकार हो गए। उनके बेटे आशीष देवानी ने बताया कि शंकरपुरी कॉलोनी में उनका निवास है। पिता ओमप्रकाश देवानी जैन दादावाड़ी के पास एक स्टेशनरी की दुकान में काम करते थे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button