यूपी – कानपुर हादसा: चहकते आंगन से एक साथ उठीं चार अर्थियां, पिता और तीन बेटियों को अंतिम विदाई – INA

जिस घर में बेटियों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां सोमवार को चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा रहा। रविवार सुबह करीब 10:15 बजे हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया था। मलबे में गृहस्वामी मुकेश सिंह वैश्य (45) और उनकी चार बेटियां माया (16), नीतू (12), पल्लवी (7) और काजल उर्फ लक्ष्मी (19) दब गई थीं। ग्रामीणों ने राहत और बचाव शुरू कर चारों को मलबे से बाहर निकाला था। हादसे में मुकेश, माया, नीतू और पल्लवी की मौत हो गई, जबकि काजल गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button