खबर शहर , सेहत की सलाह: वायरल फीवर को हल्के में न लें, सामने आ रहे ये लक्षण; 48 घंटे में आराम न मिले तो डॉक्टर को दिखाएं – INA

 मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है। ठीक होने में 5-7 दिन लग रहे हैं। कई के सूखी खांसी 15 दिन से अधिक है। थकान, मांसपेशियों में दर्द और बुखार, खराश होने पर पैरासिटामॉल लें। 48 घंटे में आराम न मिलने पर विशेषज्ञ को दिखाएं। अगर कोई लिवर, हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारी भी है तो वह चिकित्सक से इलाज कराएं।

एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में 70 फीसदी मरीजों के तेज बुखार, सिर और मांसपेशियों में दर्द की परेशानी मिल रही है। टाइफाइड और पीलिया के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। ठंडी सामग्री खाने-पीने से बचें, खुद को करें क्वारंटीन ठंडी सामग्री के खाने-पीने से वायरल फीवर की परेशानी तेजी से बन रही है। ऐसे में इनसे बचें। गंदगी, खुले में बनने वाले भोजन से बचें। घर में वायरल फीवर के मरीज होने पर 24-48 घंटे में दूसरे सदस्य को भी चपेट में ले रहा है। ऐसे में खुद को 2-3 दिन के लिए परिजन से दूरी बरतें। -डॉ. आशीष गौतम, फिजिशियन एसएन मेडिकल कॉलेज

इन बातों का रखें ध्यान

– जुकाम-खांसी पर मास्क लगाएं, हाथों को साफ रखें।

– दूषित हाथों से आंख, नाक और मुंह से न लगाएं।

-खराश होने पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल गरारे करें।

-सीने की जकड़न के लिए सुबह-शाम गर्म पानी की भाप लें।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button