खबर शहर , Agra News: मॉल में स्नूकर खेलने पहुंचे युवक को पीटा, कपड़े फाड़े – INA

आगरा। कमला नगर स्थित सिटी मॉल में स्नूकर खेलने पहुंचे एक युवक की पिटाई कर दी गई। उसने आरोपियों के लिए सिगरेट और पानी की बोतल लाने से मना कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।


शाक्य मार्केट, कमला नगर निवासी सिद्धार्थ शाक्य ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे वह सिटी मॉल के स्नूकर पॉइंट पर गेम खेलने गए थे। वहां पहले से मौजूद रूपांश, जो जीवनी मंडी का निवासी है, और उसके तीन साथियों ने सिगरेट और पानी की बोतल लाने के लिए कहा। उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई करने लगे, कपड़े भी फाड़ दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button