खबर शहर , ये तो हद ही हो गई: 1.60 करोड़ की गोशाला में गायें नहीं, उग रही दो फीट घास; दो साल से नहीं खुला दरवाजा – INA

आगरा के अछनेरा में कचौरा मार्ग पर 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनी गोशाला का निर्माण पूरा होने के दो साल बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका है। 400 गोवंशों की क्षमता वाले वृहद गो संरक्षण केंद्र की सतह नाले से नीची होने के कारण परिसर में गंदा पानी भरा रहता है। इसके कारण दो-दो फीट ऊंची घास उगी है। ऐसे में गोशाला का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button