Sport : 'प्रेशर में मेरा बेस्ट गेम…', 522 मिनट बैटिंग करने के बाद ईशान किशन का बयान वायरल, बताया कैसे की सिराज की पिटाई #INA

Ishan Kishan : दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में ईशान किशन ने कमाल कर दिखाया. उन्होंने पहली पारी में 270 रन ठोक दिए, जिसकी मदद से उनकी टीम ने 700 से अधिक रन बना डाले. ईशान ने अपनी पारी को काफी समझदारी से बुना, जो साफ नजर आ रहा था. वह बखूबी जानते थे कि उन्हें किन गेंदों को सम्मान देना है और किन गेंदों को बाउंड्री के पार भेजना है. वहीं, अब बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन अपनी पारी के बारे में बात कर रहे हैं और उन्होंने खासतौर पर बताया कि मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने कौन सा प्लान आजमाया.

ईशान किशन ने खेली 270 रनों की पारी

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने पहली पारी में 270 रन ठोके, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने पहली पारी में 708 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. ईशान ने कुल 588 मिनट बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने 334 गेंद पर 270 रन बनाए. अपनी पारी में ईशान किशन ने 30 चौके और 7 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 80.84 का रहा. ईशान पहले 250 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन फिर वह वापस लौटे और उन्होंने अपनी पारी में 20 रन और जोड़े.

ईशान किशन ने बताया अपना गेम प्लान

ईशान किशन ने वीडियो में बताया है कि उन्होंने किस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए अहम रन जोड़े. ईशान ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रेशर में मेरा बेस्ट गेम निकलकर बाहर आता है. मुझे लगता है कि मैंने जितनी भी गेंद खेलीं, मैंने मिडलिंग की. बहुत अच्छा लगा. ऐसा नहीं था कि मैं शॉट्स खेलने पर चांसेस ले रहा था बल्कि गैप में मार रहा था. बॉल अच्छे से पिक कर रहा था. तो ये चीजें कॉन्फिडेंस देती हैं. आज के मैच में मैंने जैसे रन बनाए, उससे मैं काफी खुश हूं.”

“बहुत ज्यादा मुश्किल होता है, जब आपको दम लगाकर शॉट्स मारने होते हैं, क्योंकि एक साइड की बाउंड्री काफी बड़ी थी. बॉल बीच-बीच में सॉफ्ट हो रही थी, तो बाउंड्री के लिए काफी जोर लगाना पड़ रहा था. लेकिन, आप प्रैक्टिस ही ऐसी करते हो, कभी-कभी आपको खुद को पुश करना होता है कि मेरा क्या प्लान है.. मुझे कितना आगे ले जाना है. आप टीम के स्कोर पर फोकस रखते हो, अपने खुद के स्कोर पर नहीं. टीम के लिए क्या फायदेमंद रहेगा और जब आप ऐसे सोचते हैं, तो अपने आप ही बैटिंग काफी अच्छी हो जाती है. शॉर्ट बॉल्स मैं खेलते तो आ रहा हूं और जब वो डाल रहे थे, तो आप छोड़ते भी हैं. उसी समय पर अगर आप बॉल को अच्छे से जज करते हो कि कौन सी बॉल कैसी है… मुझे लगता है मेरा वो जजमेंट अच्छा हो रहा था, जिससे मुझे ये फैसला करने में आसानी हो रही थी कि मुझे किन गेंदों को हिट करना है.”

मोहम्मद सिराज के लिए बनाया था स्पेशल प्लान

मोहम्मद सिराज के सामने ईशान किशन ने डटकर सामना किया. ईशान ने कहा, “जब सिराज जब बॉलिंग कर रहा था, तो मैं और ज्यादा झुककर बैटिंग कर रहा था कि अगर उसने गेंद को पटका तो वो पार हो जाएगी. वो ट्रिक बाउंसर के लिए नहीं था, बस अपने विकेट को गंवाने से बचाने के लिए था. कभी मैं मारने के चक्कर में आउट न हो जाऊं, क्योंकि उस समय टीम सिच्युएशन जरूरी थी. जब बड़ा मैच आता है, तो उसमें प्रेशर भी आता है और उसमें मुझे लगता है कि मेरा बेस्ट गेम आता है. जब आप बैटिंग के लिए जा रहे होते हैं, तो थोड़ी नर्वसनेस होती है, लेकिन उस समय आप थोड़े अग्रेसिव भी होते हो कि अगर बॉल मिली तो आप मारोगे.”

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने अपने नाम किए हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिसपर कभी हुआ करता था विराट कोहली का राज, नंबर-3 ने तो सबको किया था हैरान

'प्रेशर में मेरा बेस्ट गेम…', 522 मिनट बैटिंग करने के बाद ईशान किशन का बयान वायरल, बताया कैसे की सिराज की पिटाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button