Tach – सैमसंग गैलेक्सी A57 और A37 खरीदने वालों को झटका! 3,000 से 6,000 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत

सैमसंग अपने गैलेक्सी A-सीरीज़ स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बदलाव करने की तैयारी में है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में Galaxy A57 और Galaxy A37 के अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ा सकती है. इनमें Galaxy A37 के कुछ मॉडल की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
हालांकि, सैमसंग ने अभी तक Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमत बढ़ाने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट में सामने आई कीमतें एक टिप्स्टर के दावे पर आधारित हैं.
Galaxy A57 की कीमत में ₹5,000 तक बढ़ोतरी!
टिप्स्टर Sanju Choudhary ने X पर दावा किया है कि सैमसंग Galaxy A57 की कीमत में बदलाव किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹59,999 से बढ़कर ₹62,999 हो सकती है. यानी इस वेरिएंट पर ₹3,000 की बढ़ोतरी बताई जा रही है.
वहीं, Galaxy A57 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल पहले ₹67,499 में उपलब्ध था. इसकी कीमत बढ़कर ₹72,499 होने का दावा किया गया है. इस तरह इस वेरिएंट पर सीधे ₹5,000 की बढ़ोतरी हो सकती है.
Galaxy A37 पर भी बढ़ेंगे दाम
गैलेक्सी A37 के मामले में कीमत बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹43,999 से बढ़कर ₹46,999 हो सकती है. यानी इसमें ₹3,000 की बढ़ोतरी बताई गई है.
इसके अलावा 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹50,499 से बढ़कर ₹54,499 होने का दावा किया गया है. इस वेरिएंट पर ₹4,000 ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं.
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Galaxy A37 के 12GB + 256GB मॉडल में बताई गई है. इसकी कीमत ₹57,999 से बढ़कर ₹63,999 हो सकती है. यानी इस वेरिएंट की कीमत में ₹6,000 का इजाफा होने की बात कही गई है.
सैमसंग ने नहीं की आधिकारिक घोषणा
फिलहाल इन कीमतों को लेकर सबसे जरूरी बात यह है कि सैमसंग की वेबसाइट और संबंधित प्रोडक्ट पेज पर कथित नई कीमतें दिखाई नहीं दे रही हैं. इसलिए इन कीमतों को फिलहाल रिपोर्टेड प्राइस के तौर पर ही देखना चाहिए.
अगर कीमतों में वास्तव में बदलाव होता है, तो इसकी वजह बढ़ती मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की लागत हो सकती है. स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इन लागतों का असर अलग-अलग कंपनियों के डिवाइस की कीमतों पर देखने को मिल रहा है.
पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं Galaxy A-Series की कीमतें
Galaxy A57 और A37 की कथित कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में सामने आई है, जब सैमसंग के कई दूसरे Galaxy A और F-series फोन की कीमतों में भी बदलाव की खबर आई थी.
हाल ही में Galaxy A17, Galaxy A27, Galaxy F17 और Galaxy A07 5G के कुछ वेरिएंट की कीमत बढ़ने की रिपोर्ट सामने आई थी. इनमें Galaxy A17 की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी बताई गई थी.
ऐसे में अगर Galaxy A57 और Galaxy A37 की नई कीमतें सही साबित होती हैं, तो भारत में सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.
Source link