Sports- क्या 11 सितंबर को चिंपैंजी से भिड़ेंगे एमएमए फाइटर कोल जॉनसन?: 5 लाख डॉलर के ऑफर का दावा, विशेषज्ञों ने चेताया -#INA

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मुकाबला चर्चा का विषय बन गया है, जिसकी कल्पना भी आमतौर पर किसी स्पोर्ट्स फैन के लिए अजीब होगी। एक तरफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर और दूसरी तरफ कोई इंसानी प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि एक वयस्क चिंपैंजी। अमेरिकी अमेचर एमएमए फाइटर कोल जॉनसन के नाम से सामने आई इस कहानी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जॉनसन ने 30 अगस्त को एक वीडियो के जरिए दावा किया था कि वह चिंपैंजी को वन-ऑन-वन फाइट में हरा सकते हैं। इसके बाद मामला इतना चर्चा में आया कि कथित तौर पर उन्हें इस मुकाबले के लिए भारी रकम की पेशकश तक होने लगी।
रिपोर्टों के मुताबिक, इस कथित मुकाबले की तारीख 11 सितंबर बताई जा रही है। यहां तक कि एक प्रमोशनल वेबसाइट और काउंटडाउन के जरिए भी इसकी चर्चा को हवा मिली है। हालांकि, सबसे अहम बात यह है कि इस फाइट के वास्तव में होने की पुख्ता पुष्टि अभी नहीं हुई है।