नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला:उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी- INA NEWS

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को मोदी सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करेंगे। उनकी सेवा यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुई थी। नितिन नवीन ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उनके नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। नितिन नवीन बोले- 25 साल की सेवा यात्रा स्पष्ट सोच का नतीजा नितिन नवीन ने कहा कि पिछले 25 साल में प्रधानमंत्री ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र पर लगातार काम किया। उनके मुताबिक, मोदी ने शुरुआत में जो लक्ष्य तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें उपलब्धियों में बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुई थी और आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में काम कर रहे हैं। नितिन नवीन ने इसे प्रधानमंत्री की स्पष्ट सोच और मजबूत संकल्प का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष का दावा- सरकार की नीतियों से लोग गरीबी से बाहर आए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने की सफलता प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विजन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री की सोच से संभव हुआ। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। उनके मुताबिक, भारत पहले ‘फ्रैजाइल फाइव’ देशों में गिना जाता था, जबकि अब वह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |