यूपी – यूपीईएसएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू, 19 व 20 नवंबर को होगी परीक्षा – INA

प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए मंगलवार देर शाम . जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 1,936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए . (संख्या 04/2026) जारी किया है।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अर्हता और पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत . एवं निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया आठ सितंबर से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 11 अक्तूबर तक संशोधन कर सकेंगे। सहायक आचार्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को है।

आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले . में दी गई शैक्षिक योग्यता, विषयवार पदों, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण करें।


Credit By Amar Ujala

Back to top button