UP News: हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव – INA
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रहा सियासी घमासान अब और तेज हो गया है. अखिलेश यादव ने अपने दौरे से पहले बुलंदशहर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, बुलंदशहर में हैलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, केवल जबरदस्ती का सीमेंट, गारा और पेवर ब्लाक्स दिखाकर, शासन के गुपचुप निर्देश पर प्रशासन हमारे 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा है.
बुलंदशहर प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, सपा के पदाधिकारियों के सामने निष्पक्ष विशेषज्ञों से जांच कराकर सत्य सामने रखा जाए. अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे तो भी क्या एक्सप्रेसवे या हाईवे या रोड के खराब होने के बहाने बनाए जाएंगे क्योंकि वो सब सड़कें तो सच में चलने लायक हैं ही नहीं. जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों खराब होता है?
बुलंदशहर में हैलीपैड पर दूर-दूर तक जलभराव नहीं है, केवल ज़बरदस्ती का सीमेंट, गारा और पेवर ब्लाक्स दिखाकर, शासन के गुपचुप निर्देश पर प्रशासन हमारे 11 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द करने का बहाना ढूँढ रहा है। सपा के पदाधिकारियों के सामने निष्पक्ष विशेषज्ञों से जाँच कराकर सत्य सामने pic.twitter.com/UGM6iMJkxT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 9, 2026
वहीं, पहले 12 सितंबर को बुलंदशहर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसके लिए सपा जिला संगठन की ओर से अनुमति मांगी गई थी. प्रशासन की ओर से 12 सितंबर के कार्यक्रम को अनुमति भी दे दी गई थी. बताया जा रहा है कि इसके बाद लखनऊ से कार्यक्रम में बदलाव किया गया और अखिलेश यादव का दौरा 11 सितंबर को तय हुआ.
सम्मेलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस थी प्रस्तावित
नए कार्यक्रम के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित थी. हालांकि, अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर की पुलिस लाइन मैदान में लैंडिंग की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी गई. पुलिस प्रशासन ने तकनीकी जांच में मैदान को वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात कही. वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने मैदान में पानी भरे होने का हवाला दिया.
बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. अब बुलंदशहर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण 11 सितंबर को होने वाला अखिलेश यादव का बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. मामले को लेकर सपा और प्रशासन के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.
हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,