UP News: नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 दिन इन वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन रूट – INA

BRICS Summit Noida traffic advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए अगले तीन दिन अहम रहने वाले हैं. दिल्ली में 10 से 13 सितंबर तक BRICS Summit आयोजित होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में प्रवेश कर आगे जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के-भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से ही यू-टर्न लेना होगा. इसके बाद वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. वहीं, डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करना होगा.
कहां-कहां रहेगा डायवर्जन
कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का रास्ता लेना होगा. इसी तरह परीचौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को परीचौक से पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा.
यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फलैदा कट, रबूपुरा से सर्विस रोड, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक और कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है.
पुलिस की लोगों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों, एंबुलेंस और फायर सर्विस वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे जाने दिया जाएगा. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. यातायात से जुड़ी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है. BRICS Summit के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है.
नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 दिन इन वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन रूट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,