Sport : एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, जेमिमा रोड्रिग्स को किया रिप्लेस #INA

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के मीडिल ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स दाहिनी हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गई हैं. बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने उनकी जगह युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रतिका रावल को 15-सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया है.
एशियन गेम्स से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट्स से बाहर हो गईं. जेमिमा को इंग्लैंड में खेले गए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान साउदर्न ब्रेव की तरफ से खेलते हुए दाहिनी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लग गई थी. बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा की गई जांच में उनके हैमस्ट्रिंग में ‘हाई-ग्रेड टियर’ की पुष्टि हुई है. इस चोट के चलते वह UAE में चल रहे महिला एशिया कप 2026 और उसके बाद जापान के आईची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026, दोनों ही प्रमुख मंचों पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगी.
प्रतिका रावल को मिला एशियन गेम्स में मौका
जेमिमा रोड्रिग्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी को पूरा करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. महिला चयन समिति ने डोमेस्टिक क्रिकेट और ‘इंडिया-ए’ में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली बल्लेबाज प्रतिका रावल को जेमिमा के विकल्प के रूप में भारतीय के 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया है.
प्रतिका रावल ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम में भी अपनी भूमिका निभाई थी. UAE में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 में प्रतिका रावल का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर-3 की अहम पोजीशन पर मौका दिया है.
Pratika Rawal will replace Jemimah Rodrigues in the Indian squad for the Asian Games 2026 🚨
👉 Pratika made her debut in T20Is during the ongoing Women’s Asia Cup.
More details: https://t.co/6UvwGlM4tl
📸: BCCI Women, Getty Images#AsianGames #Cricket pic.twitter.com/kNwSxapjjC
— Sportstar (@sportstarweb) September 9, 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए अपडेटेड 15-सदस्यीय भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, एन. श्री चरणी, और नंदनी शर्मा.
यह भी पढ़ें: डेब्यू हो तो ऐसा! 24 साल के जॉर्डन हरमन ने अपने पहले ही ODI में काटा गदर, कर ली मैथ्यू ब्रीत्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी!
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, जेमिमा रोड्रिग्स को किया रिप्लेस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,