Tach – Apple लॉन्च इवेंट LIVE: आइफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स और ऐपल वॉच लॉन्च

नई दिल्ली. ऐपल का सालाना लॉन्च ईवेंट शुरू हो गया है. कंपनी ने Surprise and Shine लॉन्च इवेंट में आईफोन 18 प्रो लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने आईफोन 18 प्रो के डिजाइन में खास बदलाव नहीं किया है. यह कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस का यह पहला ईवेंट है. आपको बता दें कि इस बार आईफोन का बेस मॉडल लॉन्च नहीं होगा. इस साल आईफोन 18 का बेस वर्जन 9 सितंबर यानी आज लॉन्च नहीं होगा. आज केवल तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और संभवत: आईफोन फोल्ड ही लॉन्च होगा. 256 जीबी वाले आईफोन की कीमत 1199 डॉलर रखी गई है. जो भारतीय में 1.14 लाख रुपये होगा. आप 18 सितंबर से इसे बुक कर सकते हैं.
कंपनी ने फोन के चिप को A19 प्रो से अपग्रेड करके A20 प्रो कर दिया है. Apple ने अपनी नई A20 Pro चिप पेश की है. Ternus के मुताबिक, A20 Pro एक शानदार चिप है, जो मोबाइल कंप्यूटिंग के लिए एक नया मानक तय करती है. इसे 2nm टेक्नोलॉजी पर बने बिल्कुल नए आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया गया है.
iPhone 18 और iPhone 18 Pro चार कलर ऑप्शन में आएंगे. डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर ब्लू और बरगंडी. Apple बरगंडी कलर को सोफिस्टिकेटेड और यूनिक नया कलर बता रहा है.
आईफोन 18 प्रो में 48 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा वैरिएबल अपरचर के साथ दिया गया है. नाइट मोड कैप्चर को पहले से तेज करने का दावा कंपनी कर रही है. अब आप वीडियो कैप्चर करने के बाद उसे सिनेमैटिक इफेक्ट में बदल सकते हैं.
आईफोन 18 प्रो में डायनैमिक आइलैंड को मल्टीटास्किंग बनाया गया है. यह अब आपको एक साथ 3 एक्टिविटी के बारे में बता सकता है.
शायद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि Apple, Apple Intelligence शब्द के बजाय सीधे AI शब्द का इस्तेमाल कर रहा है. इससे पहले के CEO टिम कुक बार-बार Apple Intelligence शब्द का इस्तेमाल करते थे. क्या यह संकेत है कि जॉन टर्नस पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर चुके हैं?
Apple नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ Siri का AI वर्जन ला रहा है. इसके लिए एक नया Siri ऐप भी पेश किया जाएगा, जो iCloud के जरिए आपकी बातचीत को सिंक करेगा. Siri कैमरा ऐप के अंदर भी काम करेगी, जबकि डेवलपर्स को थर्ड-पार्टी सपोर्ट दिया जाएगा, ताकि Siri दूसरे ऐप्स के साथ भी काम कर सके. Siri को Safari में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और यूजर्स इससे टेक्स्ट या आवाज, दोनों के जरिए बातचीत कर पाएंगे. यानी Apple अब AI असिस्टेंट के मामले में ChatGPT और Gemini को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है.
नई Siri पर Ternus ने कहा, यह काफी फास्ट मूविंग है. Siri Mail और Messages जैसे अलग-अलग ऐप्स में मौजूद आपकी निजी जानकारी को समझ सकती है. Siri का AI वर्जन बेहद शानदार लगता है. इसकी वजह यह है कि iPhone 18 Pro में अब तक का हमारा सबसे एडवांस्ड ऑन-डिवाइस AI मॉडल दिया गया है. यह मॉडल Siri की आवाज को ज्यादा नेचुरल बनाता है. आप कई आवाजों में से अपनी पसंद की आवाज चुन सकते हैं और उसकी बोलने की रफ्तार और अंदाज को भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं.
iPhone 18 Pro में 7-कोर GPU
Apple के मुताबिक, नई GPU को 7-कोर डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. इससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 40% तक तेज हो सकती है. इसमें ज्यादा बैंडविड्थ के साथ नए नेचुरल एक्सिलरेटर्स दिए गए हैं, जो 8FP मैथ में पहले के मुकाबले 2 गुना तेज हैं. Apple का नेचुरल इंजन भी हर साल बेहतर हो रहा है. इस बार इसमें एक दूसरा नेचुरल इंजन जोड़ा गया है, जिससे कुल 32 कोर हो गए हैं.
एयर पॉड्स लॉन्च
एयर पॉड्स 5 भी लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 125 डॉलर रखी गई है. एयर पॉड्स 5 प्रो की कीमत 149 डॉलर रखी गई है. इस बार एएनसी को स्टैंडर्ड बना दिया गया है यानी वह एयरपॉड्स के हर वर्जन में मिलेगा. इसे 18 सितंबर से खरीदा जा सकेगा.
ऐपल वॉच
ऐपल वॉच सीरीज 12 और ऐपल अल्ट्रा 4 भी लॉन्च हुए. कंपनी ने नया हेल्थ सेन्सिंग सिस्टम को अपडेट किया गया है.
Source link