यूपी – कानपुर: डीएम ने किया निरीक्षण, जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के निर्देश – INA

कानपुर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल जरीब चौकी पर रोज लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे क्रॉसिंग और चौराहे के आसपास यातायात दबाव कम करने के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया।




उन्होंने चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य को देखा और संबंधित विभागों को दिसंबर 2026 के अंत तक सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत जल निगम (नगरीय) सीवर लाइनों को स्थानांतरित कर रहा है। कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक 591 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button