खबर शहर , Agra News: कांग्रेसियों ने किसानों के साथ एडीए कार्यालय घेरा – INA

आगरा। कांग्रेसियों के साथ किसानों ने बुधवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) कार्यालय का घेराव किया। सील और नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण होने पर सवाल उठाए। अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही इनर रिंग रोड के लिए पंचगाई खेड़ा में किसानों के लिए 16 मांगों का ज्ञापन एडीए उपाध्यक्ष को सौंपा।


महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण और अनियोजित काॅलोनियों का विकास हो रहा है। सील और नोटिस के बाद भी निर्माण पूरा हो जाता है। उन्होंने बेलनगंज, कोतवाली, किनारी बाजार, कमला नगर व अन्य क्षेत्रों में विशेष भवनों, शमसाबाद, फतेहाबाद में बनी अवैध कॉलोनियों का सर्वे कराने की मांग की। किसान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इनर रिंग रोड मामले में अगर वह रोड निर्माण नहीं करते हैं तो उन्हें वर्तमान सर्किल रेट का चार मुआवजा दिया जाए। इस दौरान दीपक शर्मा, विष्णु शर्मा, ताहिर हुसैन, वरुण, याकूब शेख, रीता सिंह, पारो शर्मा, विकास शर्मा, पप्पू कुशवाह, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button