Tach – iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo की एंट्री, भारत में कीमत, प्री-ऑर्डर और कब है सेल, जानें पूरी जानकारी

ऐपल ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोल्डेबल मॉडल को iPhone Duo नाम दिया है. प्रो सीरीज की बिक्री जहां अगले हफ्ते से शुरू होगी, वहीं फोल्डेबल आईफोन के लिए ग्राहकों को अक्टूबर तक इंतजार करना होगा.
अगर आप इन नए आईफोन मॉडल्स को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए भारत में इनकी कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल पर नज़र डालते हैं.
iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत
भारत में iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं, बड़े डिस्प्ले वाले iPhone 18 Pro Max की 256GB वेरिएंट की कीमत 1,79,900 रुपये है. दोनों प्रो मॉडल्स को Burgundy, Glacier, Silver और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
iPhone Duo है अब तक का सबसे महंगा iPhone
ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन कंपनी का अब तक का सबसे महंगा iPhone है. iPhone Duo की 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. इसके अलावा 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और टॉप-एंड 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है.
फोल्डेबल आईफोन को Star White और Night Sky कलर में पेश किया गया है. ऐपल के ऑनलाइन स्टोर पर ग्राहकों को ट्रेड-इन क्रेडिट, चुनिंदा बैंक ऑफर और छह महीने की No-Cost EMI जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे.
iPhone 18 Pro और Pro Max का प्री-ऑर्डर कब?
भारत उन देशों में शामिल है जहां iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली रोलआउट में बिक्री शुरू होगी. दोनों मॉडल्स के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे शुरू होंगे.
इनकी बिक्री और डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू की जाएगी. यानी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
iPhone Duo की प्री-ऑर्डर और सेल डेट
फोल्डेबल iPhone Duo के लिए ऐपल ने अलग लॉन्च शेड्यूल रखा है. इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. वहीं, इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.
इस तरह ऐपल के नए आईफोन लाइनअप में iPhone Duo सबसे ज्यादा कीमत वाला मॉडल होगा, जबकि आईफोन 18 प्रो सीरीज अगले हफ्ते से ही भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
Source link