UP News: लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव; 18 दिन से रुके थे – INA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. दोनों के शव गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में फंदे से लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि दोनों अपनी मर्जी से मर रहे हैं. उन पर किसी का कोई जोर दबाव नहीं है. उनके परिवार के लोगों को किसी तरह से परेशान ना किया जाए.

पुलिस के मुताबिक, रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के संचालक राकेश यादव ने बुधवार रात फोन के जरिए घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 का निरीक्षण किया, जहां एक युवक और युवती मृत अवस्था में मिले. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुरब, हरपालपुर, हरदोई और 19 वर्षीय नरगिस पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस के इसी कमरे में ठहरे हुए थे.

युवक-युवती ने किया सुसाइड

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टा लगाकर फांसी लगाई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें.

पंखे से लटकते मिले शव

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक और युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस उनके गेस्ट हाउस में ठहरने, आपसी संबंध और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. गेस्ट हाउस में दोनों के आने और यहां ठहरने से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच का हिस्सा हो सकते हैं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गेस्ट हाउस और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आत्महत्या की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है.

लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव; 18 दिन से रुके थे


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button