Sport : टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी! हर्षित राणा की फिटनेस पर आया बहुत बड़ा अपडेट #INA

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी महीने 3 मैचों की T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इस टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है. इंग्लैंड दौरे के बाद से हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हर्षित राणा के इस तीन मैचों की सीरीज तक पूरी तरह फिट होने की संभावना बेहद कम है. गौरतलब है कि उन्हें फिटनेस पास करने के आधार पर ही टीम में जगह दी गई थी. 

हर्षित राणा के खेलने पर बने सस्पेंस 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का इस सीरीज में खेलने मुश्किल लग रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हर्षित राणा को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन उनका सेलेक्शन फिटनेस के अधीन हुआ था. अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि वो इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वो हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. 

BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि हर्षित राणा अभी भी चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह से उबरे नहीं है. यह भी बताया गया कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में अभी भी समय लग सकता है. ऐसे में उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है.

यह भी पढ़ें:  डेब्यू हो तो ऐसा! 24 साल के जॉर्डन हरमन ने अपने पहले ही ODI में काटा गदर, कर ली मैथ्यू ब्रीत्जके के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी!

वाशिंगटन सुंदर हुए फिट

हर्षित राणा के अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. लेकिन रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए सुंदर को फिट घोषित कर दिया गया है. यानी वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. 

बुमराह और नितीश की वापसी पर भी नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी का चयन भी फिटनेश के अधीन हुआ है, लेकिन रिपोर्ट की माने तो नीतीश रेड्डी को भी हरी झंडी मिल गई है. वहीं अब बुमराह पर सभी की नजरें टिकी हुई है. बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं. वो जुलाई से मैदान से बाहर हैं.

एशियन गेम्स से पहले अहम होगी सीरीज

अफगानिस्तान से टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम का अगला पड़ाव टोक्यो होगा, जहां 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेला जाना है. इस मुकाबले के तुरंत बाद, 28 सितंबर से टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपने अभियान का आगाज करेगी. लगातार होने वाले इन मैचों को देखते हुए, चोट से उबर रहे खिलाड़ियों के लिए आने वाले कुछ हफ्ते परीक्षा की घड़ी जैसे होंगे. हालांकि, मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है और पूरी तरह फिट होने पर ही उन्हें मैदान में उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें:  BCCI से सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल, पूछा – आप पर नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट क्यों न लागू हो? 2 राज्य संघ भी AGM से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा. 

यह भी पढ़ें:  BCCI से सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल, पूछा – आप पर नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट क्यों न लागू हो? 2 राज्य संघ भी AGM से बाहर

 

टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी! हर्षित राणा की फिटनेस पर आया बहुत बड़ा अपडेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button