Sport : यश ठाकुर की लगी लॉटरी! अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के स्क्वाड में हुए शामिल, टीम इंडिया में ली हर्षित राणा की जगह #INA

Yash Thakur Replaces Harshit Rana : भारतीय क्रिकेट टीम में यश ठाकुर को मौका मिला है. हार्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से अनफिट होने के चलते बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए और एशियन गेम्स के लिए यश ठाकुर को इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. इस बारे में जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के द्वारा दी गई है. बीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर यश ठाकुर को टीम में शामिल करने की जानकारी दी है. 

यश ठाकुर को मिला टीम इंडिया में मौका

बीसीसीआई ने पोस्ट कर लिखा कि, अफगानिस्तान T20I और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20I टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया. आपको बता दें कि, हार्षित राणा काफी लंबे समय से चोटिल थे. वो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर होना पड़ गया है.

हर्षित राणा क्यों हुए बाहर?

पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम में हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर को शामिल किया है. हर्षित राणा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रोग्रेस कर रहे थे. 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उसे रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया था और उसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ गया है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था यश का डेब्यू

उनके बाहर होने के बाद विदर्भ के 27 साल के तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना टी20I डेब्यू किया था. उन्होंने दो मैच खेले और 4 विकेट लिए थे. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 50 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 7.04 के शानदार इकॉनमी रेट से 81 विकेट लिए हैं. 

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG : हर्षित राणा हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज से बाहर तो कौन करेगा उनको रिप्लेस, खिलाड़ी का नाम आया सामने

यश ठाकुर की लगी लॉटरी! अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के स्क्वाड में हुए शामिल, टीम इंडिया में ली हर्षित राणा की जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button