खबर शहर , 20 की उम्र में 40 साल जैसा हाल: युवाओं की हड्डियां क्यों हो रहीं कमजोर, बार-बार हो रहे फ्रेक्चर; ये आदत बदलें – INA

धूप, दूध और व्यायाम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। अधिकांश किशोर-युवा इससे वास्ता नहीं रख रहे हैं। इससे कैल्शियम-विटामिन डी की कमी हो गई। रही-सही कसर फास्टफूड ने पूरी कर दी। ऐसे में महज 18 से 20 साल की उम्र में हड्डियां 40 साल के व्यस्क जैसी सख्त हो गई हैं। टेढ़ेपन की समस्या बढ़ी है तो जोड़-मांसपेशियों में दर्द, सूजन और बार-बार फ्रेक्चर हो रहे हैं।