Sport : 'जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए…' हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा? #INA

Harmanpreet Kaur : भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में स्थान बनाने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल-1 में मिली 40 रनों की शानदार जीत के बाद बड़ी बात बोली है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के लिए कुछ खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने टीम की स्टार स्पिनर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष की भी तारीफ की है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

दरअसल, बीते गुरुवार भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल-1 खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना पाई और 40 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. इस हार के साथ जहां बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई, वहीं भारत ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है.

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, ‘जिस तरह से चीजें चल रही हैं, जिस तरह से हम बैटिंग और बॉलिंग कर रहे हैं, उससे सच में खुश हूं. अच्छी गेंदों की वैल्यू थी अगर आप बॉल को रेव्स दे रहे थे, तो उस बॉल की वैल्यू थी. दोनों टीमों के स्पिनर्स ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की. बैटर्स रन बनाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन स्पिनर्स के लिए बहुत कुछ था और उन्होंने इस पिच का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. 

हरमनप्रीत ने की इन खिलाड़ियों की तारीफ

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि, ‘छोटी पार्टनरशिप हुईं, खासकर जब आपके पास ऐसी पिच हो जहां आपको नहीं पता कि (चीजें) कैसी होंगी, इसलिए छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं. आज बैटिंग करते समय हमारी जो भी पार्टनरशिप हुईं, वो बहुत इंपॉर्टेंट थीं और ऋचा घोष की बैटिंग भी. उन्होंने कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले और बॉल के साथ दीप्ति बहुत बढ़िया थीं. जब भी हमें जरूरत पड़ी, वह आईं और हमें ब्रेकथ्रू दिलाए’.

शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर स्कोर 150 के पास पहुंचाने में मदद की. शेफाली ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 160.00 की स्ट्र्राइक रेट के साथ 64 रनों की आतिशी पारी खेली. 

उनके अलावा इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. इन दोनों के अलावा प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया. टीम के लिए खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 बॉल में 24 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

'जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए…' हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button