Sport : Womens Asia Cup 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, 1 विकेट लेते ही हासिल किया नया कीर्तिमान, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड #INA

Womens Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 बीते गुरुवार को खेला गया. इस मैच को भारत ने 40 रनों से जीतकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही भारत ने विमेंस T20 एशिया कप के छह एडिशन में से हर एक में फाइनल में जगह बनाई है. उन्होंने 2012, 2016 और 2022 में जीत हासिल की और 2018 और 2024 में रनर-अप रहे थे. अब एक बार फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास फाइनल जीतने का मौका होगा.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की 22 वर्षीय लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मुकाबले में एक विकेट चटकाने के साथ ही एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. चरणी ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए आज इसके बारे में जानते हैं.
𝟓𝟎 𝐖𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓𝐒. 𝟐𝟗 𝐆𝐀𝐌𝐄𝐒. 𝟐𝟐 𝐘𝐄𝐀𝐑𝐒 𝐎𝐋𝐃.
Sree Charani becomes the fastest Indian . reach 50 T20I wickets, etching her name in the record books! 👏
Watch India in the Final of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 on Sunday, 13th Sept, 7 PM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/2tqZS1S455
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 10, 2026
श्री चरणी ने किया नंबर-1 पर कब्जा
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 1 विकेट हासिल करने के साथ ही श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाजी बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में पूनम यादव की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2018 में एक साल में कुल 35 विकेट लिए थे. अब चरणी भी 2026 में 35 विकेट ले चुकी हैं. उनके पास अगले मैच में पूनम यादव को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा.
एक कैलेंडर ईयर में IND-W के लिए सबसे ज्यादा टी20I विकेट
- 35 – पूनम यादव – 2018
- 35* – श्री चरणी – 2026
- 30 – दीप्ति शर्मा – 2024
- 29 – दीप्ति शर्मा – 2022
- 29 – राधा यादव – 2024
श्री चरणी ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड
ये श्री चरणी का 29वां टी20 मैच था. इस मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्री चरणई सबसे तेज से 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. इसके साथ ही महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्री चरणई सबसे तेज से 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं. वहीं चरणी सबसे तेज 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रूप से दूसरी गेंदबाज बन गई हैं.
🚨 Milestone Alert 🚨
Congratulations . Sree Charani on picking her 5⃣0⃣th T20I wicket 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/6OyMx9q1ih#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvBAN pic.twitter.com/VSSFEFt72n
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट
- 28 मैच – मेंगटिंग लियू (चीन)
- 29 मैच – ली कास्परेक (न्यूजीलैंड)
- 29 मैच – अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)
- 29 मैच – श्री चरणी (भारत)
- 34 मैच – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल-1 का हाल
दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 सितंबर (गुरुवार) को भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल-1 खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए कहा. भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना पाई और 40 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई.
Shafali Verma in a knockout match is 𝐈𝐍𝐕𝐈𝐍𝐂𝐈𝐁𝐋𝐄 💙
Watch India in the Final of the #DPWorldWomensAsiaCup2026 on Sunday, 13th Sept, 7 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV#NotAGentlemansGame pic.twitter.com/JkatuqAvHL
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 10, 2026
इसके साथ ही बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई और भारत ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है. इस मुकाबले में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 160.00 की स्ट्र्राइक रेट के साथ 64 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं बॉल के साथ दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. इस मुकाबले में शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
ये भी पढ़ें : ‘जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए…’ हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा?
Womens Asia Cup 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, 1 विकेट लेते ही हासिल किया नया कीर्तिमान, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,