खबर शहर , Agra News: विधायक ने सीसी मार्ग व लाइब्रेरी का किया लोकार्पण – INA

अकोला। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मनियां में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने सीसी मार्ग एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।


जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा पुलिस से संबंधित समस्याएं बताईं। विधायक ने चाैपाल में माैजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा लाइब्रेरी बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मदद मिलेगी और सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button