Sports- भारत को बड़ा झटका: एशियाई खेलों से बाहर हुए राष्ट्रमंडल खेल विजेता भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह, क्या है कारण? -#INA

एशियाई खेलों से पहले भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम को बड़ा झटका लगा है। कॉमनवेल्थ खेलों के रजत पदक विजेता ऋषिकांता सिंह चोट के कारण महाद्वीपीय खेलों से बाहर हो गए हैं। वह एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इकलौते पुरुष वेटलिफ्टर थे। मणिपुर के ऋषिकांता 60 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं। उन्हें घुटने में चोट लगी है, जिसके कारण वह अब एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button