खबर शहर , यूपी: 70 लाख रुपये कर दिए खर्च, फिर भी ट्रेन में धमाचौकड़ी मचा रहे चूहे; एक यात्री की तो नाक काटी – INA

आगरा रेल मंडल में पटरियों से लेकर एसी कोचों तक चूहों की हुकूमत चल रही है। बीते सात वर्षों में रेलवे ने चूहों और कीटों के सफाए पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी चूहे रेलवे के बजट के साथ-साथ यात्रियों का सामान चट कर रहे हैं।


मंडल में वर्ष 2019 से 30 जून 2023 तक पेस्ट और रोडेंट कंट्रोल पर 41,37,547 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी चूहों की उछल-कूद कम नहीं हुई। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जुलाई 2023 में 35,46,384 रुपये का नया अनुबंध किया गया था, जो 30 जून 2027 तक प्रभावी है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button