Sport : नहीं होते ये 3 खिलाड़ी, तो बर्मिंघम में पाकिस्तान की बेइज्जती थी तय, शर्मनाक हार के साथ लौटना पड़ता घर #INA

ENG VS PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में एक वक्त आ गया था, जब पाकिस्तान की टीम शर्मनाक हार के काफी नजदीक आ गई थी. मगर, तभी पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने दम दिखाया और अपनी टीम को शर्मनाक हार से बचा लिया. दरअसल, बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी के आधार पर ही 320 रनों की बढ़त बना ली थी.
वहीं, जब पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई, तो उसे शुरुआत अच्छी नहीं मिल सकी. टीम ने शुरुआती 2 विकेट तो बिना खाता खोले शून्य पर ही गंवा दिए थे. उस वक्त ऐसा लगने लगा था कि अब बर्मिंघम टेस्ट मैच तीसरे ही दिन खत्म हो जाएगा और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. मगर, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों का बल्ला चल गया, जिसने उनकी टीम को शर्मनाक हार से बचा लिया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं…
शान मसूद ने मुश्किल वक्त में खेली शानदार पारी
पाकिस्तान की टीम को शुरुआती 2 झटके लगे, लेकिन फिर पूर्व कप्तान शान मसूद ने अजान अवैस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी बनाई, जिसने इस मैच में जान फूंक दी. अजान तो 84 गेंद पर 59 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. मगर, शान मसूद डटे रहे और अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली. हालांकि, बदकिस्मती से जब शान मसूद 95 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी वह अपना विकेट गंवा बैठे और शतक से चूक गए. मसूद 148 गेंदों 12 चौकों की मदद से 95 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह शान मसूद ने पाकिस्तान की डूबती नईय्या को सहारा दिया.
बाबर आजम ने भी दिखाया दम
अगर बार बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले क्रिकेटर्स की हो रही है, तो उसमें कप्तान बाबर आजम का नाम भी आता है. नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए बाबर आजम ने भी मुश्किल वक्त में अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली. शान मसूद के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए बाबर आजम ने 89 रनों की पार्टनरशिप बनाई, जिसने उनकी टीम को मजबूती से वापसी करने की ताकत दी. बाबर शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जब वह 76 के स्कोर पर थे, तभी जोश टंग की गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे और 103 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली.
रज़ाउल्लाह ने तेज पारी खेलकर बढ़ाया स्कोरबोर्ड को आगे
बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान की इज्जत बचाने और पारी से हारने से बचाने में रजाउल्लाह का भी अहम योगदान रहा. इस खिलाड़ी ने 9वें नंबर पर आकर दम दिखाया और अपनी टीम के लिए एक तेज पारी खेली. रजाउल्लाह ने 63 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके भी लगाए. उनकी इस पारी ने टीम के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया और पाकिस्तान को लीड लेने में मदद की.
A spirited lower-order fightback sees Pakistan take the lead in Edgbaston 🙌
📝: https://t.co/VX96s1N5BF pic.twitter.com/UENqDqLYCT
— ICC (@ICC) September 11, 2026
इंग्लैंड को दिया 130 रनों का लक्ष्य
बताते चलें, बर्मिंघम टेस्ट मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 133 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बोर्ड पर लगाए. पहली पारी के आधार पर ही इंग्लैंड ने 360 रनों की बढ़त बना ली थी. हालांकि, दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 449 के स्कोर पर ऑलआउट हुई और पाकिस्तान ने अब इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.
ये भी पढ़ें: एशिया कप में है टीम इंडिया का दबदबा, 10वीं बार खेलने उतरेगी फाइनल, जानिए कितनी बार बन चुकी है चैंपियन?
नहीं होते ये 3 खिलाड़ी, तो बर्मिंघम में पाकिस्तान की बेइज्जती थी तय, शर्मनाक हार के साथ लौटना पड़ता घर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,