यूपी – 17 करोड़ के नकली नोट: किस स्तर तक फैला है नेटवर्क? फिर करेंसी चेस्ट गए मुख्य सुरक्षा अधिकारी; दायरे में लेनदेन – INA

पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के मामले में एनआईए ने जांच और तेज कर दी है। अब एसआईटी ने भी जाली नोट जांच में जुटाए साक्ष्यों की केस डायरी एनआईए को सौंप दी है। इस केस डायरी से एनआईए को जांच करने में जाली नोटों के स्रोतों और आरोपियों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।




29 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने 17.29 करोड़ के जाली मिलने मामले में तीन प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद शुरुआती जांच स्थानीय पुलिस ने की थी। डीआईजी अभिषेक सिंह के आदेश पर एसएसपी अभिनंदन सिंह सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी के साथ क्राइम ब्रांच भी आरोपियों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में लगी थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button