यूपी – समलैंगिक से दोस्ती और ब्लैकमेलिंग: ग्रिंडर और माई बॉय एप, 15 आपत्तिजनक वीडियो; छह माह से चल रहे गिरोह की कहानी – INA

समलैंगिक से दोस्ती कर उन्हें एएमयू के विकारुल मुल्क (वीएम) हॉल में बुलाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया है कि ये गिरोह करीब छह महीने से चर्चित डेटिंग एप ग्रिंडर और माई बॉय के जरिये युवकों को निशाना बना रहा था। ये दोनों एप जियो लोकेशन आधारित हैं और उस पर 50 किलोमीटर की रेंज से अपने शिकार की तलाश करते थे और उन्हें वीएम हॉल में बुलाकर वीडियो बनाते थे।


पुलिस के मुताबिक, अब तक इस गिरोह ने पीड़ित के अलावा 25 अन्य लोगों से सात लाख रुपये वसूले हैं। पुलिस ने एएमयू के बीबीए छात्र शहजिल को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके तीन साथियों मन्नान, भोला भाई और ऑगी के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया।

यह मामला उस समय खुला, जब एएमयू में एमटीएस के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे ने पुलिस को पूरी घटना बताई। एएमयू प्रबंधन ने पीड़ित की पहचान छिपाने की अपील की है। पीड़ित के मुताबिक 17 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे उसे ग्रिंडर एप से संपर्क कर मिलने के बहाने वीएम हॉल के एक कमरे में बुलाया गया। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button