खबर शहर , आगरा: खून देने से मना करने पर युवक को पीटा, बाइक पर बैठाकर ले गए दबंग; सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद – INA

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में खून देने से मना करने पर युवक की पिटाई की गई। उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। युवक के अगले दिन तक घर नहीं लौटने पर मां ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर बेटे की तलाश कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


अब्बास नगर निवासी जमीला पत्नी रज्जो मास्टर ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे 4 युवक आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ घर के बाहर आए। आरोप है कि इन लोगों ने उनके बेटे आजिम को बाहर बुलाया। उससे खून देने को कहा। मना करने पर गालीगलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। बेटे को बचाने दौड़ने पर उन्हें और पति को भी पीट दिया। 

आरोप है कि पिटाई के बाद दबंग आजिम को बाइक पर बैठाकर जबरन अपने साथ ले गए। 11 सितंबर तक वह घर नहीं लौटा। आरोपियों से अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने बेटे को जल्द तलाश किए जाने की गुहार लगाई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button