खबर शहर , यूपी: आगरा के जवान की बिहार में माैत, सशस्त्र सीमा बल में ले रहे थे प्रशिक्षण; परिवार में मचा कोहराम – INA

आगरा के बमरौली अहीर गांव के जवान अभिषेक यादव पुत्र प्रमोद यादव की सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में प्रशिक्षण के दौरान बिहार के पटना में माैत हो गई। शनिवार शाम जवान की माैत की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।