Technology, आईफोन 18 प्रो बनाम 18 प्रो मैक्स: किसका कैमरा बेहतर, बैटरी बैकअप में कौन आगे? प्री-ऑर्डर करने से पहले जान लें – Iphone 18 Pro And 18 Pro Max Camera Battery Processor Ram Storage Differences Know Before Pre Ordering — INA

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो चुका है। एपल ने आईफोन 18 प्रो की कीमत 1,64,900 रुपये और प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये तय की है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 15,000 रुपये ज्यादा देकर आईफोन 18 प्रो मैक्स लेना वाकई में फायदेमंद है? दोनों फोन्स के कैमरा और प्रोसेसर लगभग समान हैं, लेकिन बैटरी और स्क्रीन में ऐसा फर्क है जो आपका फैसला बदल सकता है। आइए इस अंतर को विस्तार से समझते हैं…

भारत में आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स का प्री-ऑर्डर विंडो खुल चुका है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स को पहले से बेहतर हार्डवेर, फीचर्स और शॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ पेश किया है। भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती 1,64,900 रुपये, जबकि आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये तय की गई है। दोनों फोन्स की कीमतें एपल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार हैं। आप इन इन्हें 18 सितंबर से एपल की ऑफिशियल साइट और स्टोर से खरीद पाएंगे।

पहली नजर में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इनके प्रोसेसर, कैमरा, कनेक्टिविटी और ज्यादातर फीचर्स एक जैसे हैं। ऐसे में नया iPhone खरीदने वाले यूजर के लिए यह समझना जरूरी है कि 15,000 रुपये ज्यादा देकर प्रो मैक्स लेने पर आखिर क्या अतिरिक्त फायदे मिलते हैं? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

क्या स्क्रीन साइज में है अंतर?

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन है। दोनों में ProMotion के साथ 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, Always-On Display और Dynamic Island मिलता है। यानी फीचर्स समान हैं, अंतर सिर्फ स्क्रीन के आकार का है।

छोटी स्क्रीन की वजह से दोनों फोन का रिजॉल्यूशन अलग है। iPhone 18 Pro का रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है, जबकि Pro Max में 2868×1320 पिक्सल मिलता है। हालांकि दोनों की पिक्सल डेनसिटी 460ppi है, इसलिए शार्पनेस के मामले में बड़ा अंतर नहीं होना चाहिए।

क्या साइज में भी है फर्क?

iPhone 18 Pro की लंबाई 150mm, चौड़ाई 71.9mm और वजन 211 ग्राम है। वहीं 18 Pro Max 163.4mm लंबा, 78mm चौड़ा और 249 ग्राम भारी है। यानी Pro Max करीब 38 ग्राम ज्यादा वजन वाला है। लंबे समय तक एक हाथ से इस्तेमाल करने में Pro मॉडल ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आईफोन डुओ बनाम सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा: 3 लाख वाला आईफोन या 200एमपी कैमरा चैंपियन; आपकी पसंद कौन?

बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने दिया वेरिएबल अपर्चर कैमरा। – फोटो : एपल

बैटरी में कौन .?

यह दोनों मॉडलों के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतर है। iPhone 18 Pro में वीडियो प्लेबैक 34 घंटे तक और Pro Max में 43 घंटे तक का दावा किया गया है। स्ट्रीमिंग वीडियो के मामले में यह क्रमशः 31 और 38 घंटे तक है। ज्यादा बड़ी बॉडी में बड़ी बैटरी के कारण Pro Max का बैकअप बेहतर है।

क्या कैमरे में भी है अंतर?

इस बार सिर्फ Pro Max लेने पर कैमरे में कोई बड़ा अतिरिक्त हार्डवेयर लाभ नहीं मिलता। दोनों फोन में 48MP Pro Fusion कैमरा सिस्टम दिया गया है। इनमें 48MP मेन कैमरा के साथ वेरिएबल अपर्चर फीचर दिया गया है जो इन दोनों फोन्स के सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक है। इसके अलावा फोन्स में 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 4x और 8x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम को सपोर्ट करता है।

क्या स्टोरेज और रैम भी है अलग?

आईफोन 18 और 18 प्रो मैक्स को 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी के स्टोरेज वैरिंट में लाया गया है। वहीं दोनों मॉडलों में 12 जीबी का रैम मिलता है।

यह भी पढ़ें: iPhone Duo की कीमत जानकर लोगों ने पकड़ा सिर: कोई बोला- फोन लें या बाइक? तो किसी ने कहा- एक किडनी काफी नहीं

आईफोन 18 प्रो सीरीज में बड़ा चिप अपग्रेड
आईफोन 18 प्रो सीरीज में बड़ा चिप अपग्रेड – फोटो : एपल

किसका परफॉर्मेंस बेहतर?

दोनों मॉडल में Apple का नया A20 Pro चिप दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है। इसलिए सामान्य परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI से जुड़े कामों में Pro Max के मुकाबले Pro मॉडल सिर्फ छोटा होने की वजह से कमजोर नहीं है।

कनेक्टिविटी फीचर्स भी एक जैसे?

दोनों मॉडल में Apple का C2 सेलुलर मॉडम, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, दूसरी पीढ़ी की Ultra Wideband चिप और Thread नेटवर्किंग तकनीक दी गई है। इसलिए नेटवर्क और वायरलेस कनेक्टिविटी के मामले में Pro Max को कोई खास अतिरिक्त बढ़त नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें: 2 एनएम की चिप का कमाल: 40% फास्ट हुआ आईफोन 18 प्रो, 12 घंटे ज्यादा चलेगी बैटरी, जानिए क्या है नई तकनीक?

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स: कैसे करें प्री-ऑर्डर?

  • प्री-ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले एपल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स को सलेक्ट करने का ऑप्शन दिखेगा।
  • मॉडल को सलेक्ट करने के बाद आपको कलर सलेक्ट करने का ऑप्शन नजर आएगा।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको स्टोरेज ऑप्शन को चुनने का विकल्प दिखाई देगा।
  • . बढ़ने पर उपलब्ध पेमेंट विकल्प, कैशबैक, ईएमआई और पुराने फोन के एक्सचेंज से जुड़े ऑफर दिखाई देंगे।
  • अपनी पसंद का ऑफर चुनने के बाद आपको डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • आखिर में पेमेंट पूरा करके प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पेमेंट सफल होने के बाद आपका प्री-ऑर्डर दर्ज हो जाएगा।

Source link

Back to top button