Sport : IND VS AFG: अफगानिस्तान के ये 3 खिलाड़ी आज चल गए, तो टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, हाथ से निकल सकता है मैच #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर यानि आज अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेगी. मगर, अफगानिस्तान की टीम टी-20 फॉर्मेट में एक मुश्किल टीम हो जाती है, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, जो विपक्षी टीम को परेशान करने में माहिर हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

राशिद खान

अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं. राशिद एक ऐसी पहेली हैं, जिनका जवाब तलाशना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता. उनकी गुगली और तेज लेग स्पिन भारतीय बल्लेबाजों को खास तौर पर बीच के ओवरों में परेशानी में डाल सकती है.

वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और इस फॉर्मेट में उनका अनुभव भी बेहद ज्यादा है. दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही है, लेकिन स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है. ऐसे में राशिद की गेंदों को पढ़ना भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी. इसके अलावा वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं.

इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान पहले T20 मैच में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. अफगानिस्तान ने उन्हें राशिद खान के बाद टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सौंपी है और दिल्ली में वह बतौर कप्तान अपनी शुरुआत करेंगे. जादरान की सबसे बड़ी ताकत उनकी खतरनाक बल्लेबाजी है.

वह पारी को संभालने के साथ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में भी सक्षम हैं. अफगानिस्तान की टीम को उनसे टॉप ऑर्डर में मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी. खास बात यह है कि टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले जादरान ने भारतीय गेंदबाजों के लिए अपनी रणनीति तैयार होने की बात कही है. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्दी आउट करना जरूरी होगा.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी नबी लंबे समय से अफगानिस्तान की टी20 टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी, दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

उनके नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,400 से ज्यादा रन और 100 से अधिक विकेट हैं, जो उनकी निरंतरता और अनुभव को दर्शाता है. दिल्ली की पिच पर स्पिन को थोड़ी मदद मिलने की संभावना है, ऐसे में नबी बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं. वहीं जरूरत पड़ने पर वह निचले क्रम में तेजी से रन भी जोड़ सकते हैं.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच खेला जाने वाला पहला मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आखिरी बार कब रोईं थीं स्मृति मंधाना, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया…’

IND VS AFG: अफगानिस्तान के ये 3 खिलाड़ी आज चल गए, तो टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, हाथ से निकल सकता है मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button