Sport : 'हमारा कप्तान भी फेल, हमारी टीम भी फेल…', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर ये क्या बोल गए रमीज राजा, सबके सामने लगाई लताड़ #INA

Ramiz Raja: पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा बेहद निराशाजनक अंदाज में खत्म हुआ है. इंग्लैंड के हाथों बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार के बाद से ही हर तरफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना हो रही है. इतना ही नहीं कप्तान बाबर आजम भी कटघरे में आ गए हैं. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि पाकिस्तान की टीम भी इंग्लैंड में फेल हो गई और कप्तान भी फेल हो गए.

क्या बोले रमीज राजा?

इंग्लैंड के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कप्तान बाबर आजम को इस सीरीज से पहले कप्तानी सौंपी गई थी. वेस्टइंडीज सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी. मगर, इंग्लैंड के हाथों बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा ने पाकिस्तान की इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उनका कहना है कि, “पाकिस्तान SENA देशों में एक और सीरीज हार गया है. यह कोई नई बात नहीं है क्योंकि विदेशी हालात में टेस्ट मैचों में हमारा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. लेकिन इंग्लैंड का यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत बुरा साबित हुआ, क्योंकि इस दौरान कई तरह के ड्रामे हुए. इंग्लैंड ने हमें बुरी तरह हराया, हमने कोई टक्कर ही नहीं दी. हमारा मैनेजमेंट फेल रहा, हमारा सिस्टम फेल रहा, हमारे कप्तान बाबर आजम फेल रहे और हमारी टीम भी फेल रही. वर्ल्ड क्रिकेट में हम एक नए निचले स्तर पर आ गए हैं.”

पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार

इंग्लैंड के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सीरीज के सभी तीन मैच मेजबान टीम ने जीते और इसी के साथ सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. पहला मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रन के बड़े अंतर से जीता. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में हुआ, जिसे जो रूट एंड कंपनी ने 194 रन से जीतकर अपने नाम लिया. फिर सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच बर्मिंघम में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

बताते चलें, इस शर्मनाक हार के साथ ही पाकिस्तान की हालत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में और खराब हो गई है. टीम आखिरी स्थान पर है.

बाबर आजम का नहीं चला बल्ला

इंग्लैंड के साथ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पहले मैच में वह फिटनेस संबंधी कारणों के चलते हिस्सा नहीं ले सके थे. मगर, फिर दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की. 2 मुकाबलों की 4 पारियों में बाबर ने 24.25 के औसत से 97 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सॉद शकील रहे, जिन्होंने 3 मैच की 6 पारियों में 34 के औसत और 69.62 से 204 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 31 चौके और 2 छक्के निकले.

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: अफगानिस्तान के ये 3 खिलाड़ी आज चल गए, तो टीम इंडिया की बढ़ेगी टेंशन, हाथ से निकल सकता है मैच

'हमारा कप्तान भी फेल, हमारी टीम भी फेल…', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर ये क्या बोल गए रमीज राजा, सबके सामने लगाई लताड़





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button